तहसीलों में व्याप्त समस्याओं को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

Tuesday, June 17, 2025 - 19:13
Updated: 1 year ago
0
तहसीलों में व्याप्त समस्याओं को लेकर डीएम से मिले व्यापारी

फतेहपुर (आरएनआई) जनपद की विभिन्न तहसीलों में व्याप्त समस्याओं को लेकर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर सभी मांगो को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। 

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की अगुवई में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वालों लोगो को तहसील मे अपने क्षेत्र के लेखपालों और कानूनगो को ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसका प्रमुख कारण स्थानांतरित और नवनियुक्त कर्मचारी की सूचना और संपर्क सूत्र कही भी प्रदर्शित न होना है। पटल से खतौनी प्राप्त करने के लिए सुदूर क्षेत्रों से आएं लोगों को काफी संघर्ष के बाद भी समय से खतौनी का उपलब्ध नहीं हो पाती है। वर्तमान समय में खतौनी में अंश निर्धारण भी राजस्व विभाग द्वारा उल्लिखित किया जा रहा जिसमें भारी त्रुटियां विभागीय अंकन के कारण प्रदर्शित हो रही है जिनके समाधान के लिए लोग प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं जिससे उनका समय और धन का दुरुपयोग हो रहा है और बड़ी आर्थिक क्षति का कारण बना हुआ है। खतौनी में लोगों की वरासत दर्ज करते समय अशुद्ध नाम का अंकन विभाग द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से किया जाता है। उसके संशोधन में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है परन्तु संशोधन नहीं हो पाता। विभिन्न प्रकार के छात्रोपयोगी प्रमाण पत्र यथा निवास आय एवं जाति प्रमाण पत्र को जारी करने में अधिक समय लगना भी एक गंभीर समस्या है। मांग किया कि लेखपालों/राजस्व निरीक्षकों की सूचना तहसील परिसर में प्रदर्शित की जाए, खतौनी पटल पर कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि बिना किसी बहाने आवेदक को खतौनी तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, वरासत एवं अन्य प्रकार के नाम संशोधन और अंश निर्धारण में त्रुटि यदि विभागीय लापरवाही से होती है तो एक प्रार्थना पत्र को पर्याप्त मानते हुए एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से उसे तत्काल सुधरवाया जाना आम जनमानस के हितार्थ आवश्यक है। एकल खिड़की व्यवस्था स्थापित की जाए। छात्रोपयोगी प्रमाण पत्रों को अविलंब जारी किया जाए, छात्र हेल्प डेस्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, संदीप कुमार श्रीवास्तव, जय किशन, विकास कश्यप, शैलेष गुप्ता, सलामत, कैलाश चन्द्र साहू, ब्रह्मानंद दुबे भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User