तमिलनाडु एडीजीपी के खिलाफ सीआईडी कर सकती है जांच, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा

Jun 19, 2025 - 15:32
 0  108
तमिलनाडु एडीजीपी के खिलाफ सीआईडी कर सकती है जांच, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा

नई दिल्ली (आरएनआई) सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से पूछा कि क्या वे राज्य के एडीजीपी एचएम जयराम के खिलाफ कथित अपहरण मामले की जांच विशेष शाखा या सीआईडी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं या नहीं। जस्टिस उज्जल भुइंया और जस्टिस मनमोहन की पीठ को तमिलनाडु सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक पुलिस (ADGP) जयराम का निलंबन 16 जून को दिए गए उच्च न्यायालय के आदेश के चलते नहीं हुआ है, बल्कि पूर्व में उन पर लगे आरोपों के चलते हुआ है। 

इस पर पीठ ने दवे से पूछा कि क्या राज्य सरकार एडीजीपी के खिलाफ जांच को सीआईडी या विशेष जांच शाखा को तो नहीं सौंप रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जानकारी देने को कहा है। एडीजीपी पर एक युवक के अपहरण का आरोप है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। 

कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अगर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ राज्य में रिलीज होती है तो सरकार थिएटर्स को सुरक्षा मुहैया कराएगी। दरअसल कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर बीते दिनों एक बयान दिया था, जिससे कर्नाटक के लोग नाराज हो गए थे। इसके बाद सरकार ने कमल हासन की नई फिल्म ठग लाइफ के राज्य में रिलीज होने पर रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ कमल हासन सुप्रीम कोर्ट गए हैं।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.