तमिलगा वेत्री कजगाम और AIADMK के बीच गठबंधन? TVK महासचिव ने किया खंडन, 'अफवाहों' को बताया गलत

तमिलगा वेत्री कजगाम और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की सभी अफवाहों पर टीवीके के महासचिव एन आनंद ने सोमवार को खंडन किया और उन्हें गलत बताया है। इससे पहले टीवीके ने अपने कार्यकारी और जिला सचिवों की बैठक की और कई मुद्दों पर भाजपा के नेतृत्व वाली संघीय सरकार और डीएमके की नेतृत्व वाली राज्य सरकार की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किए।

Monday, November 18, 2024 - 18:00
0
तमिलगा वेत्री कजगाम और AIADMK के बीच गठबंधन? TVK महासचिव ने किया खंडन, 'अफवाहों' को बताया गलत

नई दिल्ली (आरएनआई) दक्षिण फिल्मों के अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कजगाम और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की सभी अफवाहों पर टीवीके के महासचिव एन आनंद ने सोमवार को खंडन किया और उन्हें गलत बताया है। उन्होंने कहा कि टीवीके तमिलनाडु के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसका उद्देश्य चुनावों में बहुमत हासिल करके लोगों की सेवा करना है।

उन्होंने कहा, तमिलगा वेत्री कजगाम और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की खबरें झूठी और अफवाह है। इस खबर के लिए कोई आधार और प्रमाण नहीं है। तमिलनाडु के लोग सोशल मीडिया में राजनीतिक विश्लेषकों के नाम पर इस तरह की नकली समाचारों को अस्वीकार करेंगे। टीवीके का रास्ता तमिलनाडु के कल्याण के लिए है।

इससे पहले रविवार को, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगाम (टीवीके) ने अपने कार्यकारी और जिला सचिवों की बैठक की और कई मुद्दों पर भाजपा के नेतृत्व वाली संघीय सरकार और डीएमके की नेतृत्व वाली राज्य सरकार की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किए। इस बैठक में कुल 26 संकल्प पारित किए गए। 


27 अक्तूबर को, विजय के नेतृत्व वाले तमिलगा वेत्री कजगाम ने तमिलनाडु में विलुपुरम जिले में अपनी उद्घाटन राजनीतिक रैली आयोजित की थी। वहीं 8 सितंबर को चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कजगाम को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी थी।

जबकि 22 अगस्त को, विजय ने तमिलगा वेत्री कजगाम (टीवीके) के ध्वज और प्रतीक का अनावरण किया और कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को बनाए रखेंगे। विजय ने इस साल फरवरी में अपनी पार्टी की घोषणा की, जिसके 2026 में विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User