तंबाकू मुक्त अस्पताल की दिशा में बड़ा कदम, महिलाओं सहित 24 पर कार्यवाही
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर को तंबाकू-मुक्त बनाने हेतु निरंतर सख्त प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम श्रीमती विनीता सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू, बीड़ी एवं सिगरेट का सेवन करते पाए गए 24 व्यक्तियों पर कुल ₹2590 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान महिलाएं भी तंबाकू का सेवन करती पाई गईं, जिन पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में अस्पताल प्रबंधक डॉ. सूरज सिंह, नमिता खादीकर, शैलेन्द्र, मुरारीलाल, वर्षा मकोड़े, रेखा शर्मा, आदिल खान, दीपक एवं मोनू जाटव का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान एक पति अपनी पत्नी की गुटखा सेवन की आदत से अत्यधिक परेशान दिखाई दिया, जिस पर टीम द्वारा मौके पर ही काउंसलिंग की गई तथा तंबाकू छोड़ने हेतु टीसीसी (TCC) केंद्र से एनआरटी (NRT) उपलब्ध कराई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



