राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर दें ध्यान- डौली बिसावर व कुरसंडा मण्डल की प्रवास कर सौंपी रिपोर्ट

Wednesday, October 11, 2023 - 20:46
Updated: 3 years ago
0
राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर दें ध्यान- डौली बिसावर व कुरसंडा मण्डल की प्रवास कर सौंपी रिपोर्ट

हाथरस-11 अक्टूबर। एक नेता को राजनीति के अपेक्षा राष्ट्रनीति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जैसा कि हमारे प्रणेता व मार्ग प्रशस्त  प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी ने करके दिखा दिया है।
उक्त उद्गार भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री व मंडल प्रभारी श्रीमती डौली माहौर ने मंडल बिसावर व कुरसंडा की प्रवासीय रिपोर्ट जिला प्रभारी (प्रदेश उपाध्यक्ष) चै. देवेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी को  सौंपते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। जी हाँ -हम बात देश व समाज के उत्थान में भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्य  की कर रहे हैं। जो स्वयं मोदी जी ने करके दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा यह हमारा विश्वास व सोच है कि जिस प्रकार मोदी ने कार्य किया है, वह अकल्पनीय है।  
भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ का एक-एक युवा और  एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा के भाव से कार्य करता है। वह सब अनुशासन और कमांडिग मात्र भाजपा की ही है। यही कारण है कि हमने जो मंडलों में प्रावस किया उसमें जो दायित्व हमें दिये गये थे वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये। संगठन इकाई की पूर्ण जिम्मेदारी है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्यांयंे क्या हैं। जनहित में मंडल क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य होने चाहिए आदि का बारीक परीक्षण करते हुए हमने बतौर प्रवासी कुरसंडा व विसावर  दोनों मंडलों में प्रवास (ठहराव) कर अपना पूरा कार्य करके जिला प्रभारी चैधरी देवेंद्र सिंह एवं  भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी दोनों को संयुक्त रूप से दोनों मंडलों की किट सौंप  दी। साथ ही सभी से पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User