डीएसपी मनोज वर्मा बने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक

गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा स्‍टार हटाकर लगाया अशोक चिन्‍ह

Friday, March 15, 2024 - 19:57
Updated: 3 years ago
0
डीएसपी मनोज वर्मा बने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक

गुना (आरएनआई) गृह विभाग मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी कर उप पुलिस अधीक्षक स्‍तर के अधिकारियों को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है । उक्त आदेश में गुना जिले में यातायात डीएसपी के रूप में पदस्‍थ मनोज वर्मा को भी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्‍नत कर उप सेनानी 18वीं वाहिनी विसबल जिला शिवपुरी भेजा गया है । डीएसपी मनोज वर्मा के पदोन्‍नति आदेश उपरांत आज गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा उनके कंधो से स्‍टार हटाकर अशोक चिन्‍ह लगाया गया।          
            
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्‍याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, सूबेदार मानिका जैन सहित पुलिस के अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए मनोज वर्मा को पुष्‍प गुच्‍छ एवं माला पहनाकर शुभकामनायें दी गईं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User