एमपी डिग्री कॉलेज में विज्ञान की कक्षाओं के लिए विद्यार्थी परिषद ने चलाया पोस्टल कार्ड अभियान

Wednesday, October 11, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0
एमपी डिग्री कॉलेज में विज्ञान की कक्षाओं के लिए विद्यार्थी परिषद ने चलाया पोस्टल कार्ड अभियान

सिकंदराराऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में छात्रों के बीच रहकर पोस्टल कार्ड अभियान चलाया। जिसमें तहसील के एक मात्र राजकीय महाविद्यालय महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय की मान्यता प्राप्ति के लिए राज्यपाल के नाम पोस्टल कार्ड तैयार किये गए ।
 एबीवीपी के पूर्व जिला सह संयोजक अखिल वार्ष्णेय के बताया कि यह पोस्टल कार्ड अभियान तहसील के विभिन्न छात्रों के हित के लिए है क्योंकि तहसील के अधिकांश छात्र छात्रा को विज्ञान स्नातक के लिए अन्य स्तरों का सहारा लेना पड़ता है। जिसमें छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।एबीवीपी कार्यकर्ता द्वारा पूर्व में भी महाविद्यालय को विज्ञान संकाय की मान्यता के लिए आवाज को बुलंद किया गया था। लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ है । यदि महाविद्यालय को स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय की मान्यता नहीं मिलती है तो एबीवीपी कार्यकर्ता छात्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे।
 छात्रा चांदनी बीएससी विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। उन्होंने मजबूरन प्राइवेट महाविद्यालय का सहारा लिया है।
 छात्र पीयूष शर्मा एमएससी विज्ञान संकाय के छात्र हैं। उन्होंने मजबूरन अपना दाखिला अलीगढ़ वार्ष्णेय कॉलेज में लिया क्योंकि एमपी कॉलेज में यहाँ सुविधा नहीं थी। इसलिए उनको वहाँ जाना पड़ा ।
पोस्टल कार्ड अभियान में प्रमोद कुमार , सोनू, चांदनी, हेमा जादौन , देवांशी तोमर, अनुज, तनु शर्मा , हिमांशु कुमार , पंकज , अंशुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User