डाक विभाग हर भारतीय के लिए विश्वास का पैमाना है-सारिका क्षितिज लुंबा

डाक चौपाल कार्यक्रम में बोली जिपं उपाध्यक्ष 

Jan 28, 2025 - 18:47
 0  351
डाक विभाग हर भारतीय के लिए विश्वास का पैमाना है-सारिका क्षितिज लुंबा

गुना (आरएनआई) प्रधान डाकघर गुना में आयोजित डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित डाक  चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुंबा ने डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को हर भारतीय नागरिक के विश्वास का पैमाना बताया है ।उन्होंने पिछले दो दशकों में जो डाक विभाग ने उन्नति की है उसका श्रेय केंद्रीय मंत्रीश्रीज्योतिरादित्य सिंधिया जी को दिया है ।आज गुना प्रधान डाकघर प्रांगण में डाक सेवा जन सेवा के नारों के साथ डाक चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें श्रीमति सारिका क्षितिज लुंबा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत गुना, क्षितिज लुंबा वरिष्ठ समाज सेवी, ओ पी चतुर्वेदी, अधीक्षक डाकघर गुना संभाग एवं रविन्द्र भार्गव, सहायक अधीक्षक डाकघर गुना मंचाशीन रहे। स्वागत भाषण रविन्द्र भार्गव सहायक अधीक्षक ने दिया।

 श्री भार्गव ने बताया कि डाक चौपाल के इस कार्यक्रम में  डाकघर की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान  एक नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति हुई जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाकघर की अन्य योजनाओं की सरल ,सहज ढंग से प्रस्तुति दी गयी। बच्चियों को सुकन्या समृद्धि के खातों की पासबुक भी वितरित की गई । साथ ही मौके पर आए लोगों के आधार अपडेट एवं सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गए । साथ ही डाकघर की अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बेटी को समृद्ध बनाए सुकन्या समृद्धि खाता अपनाएं डाक सेवा जन सेवा जैसे नारों के साथ आमजन से सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाने की अपील की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता 0 से 10 साल तक की बालिकाओं के लिए सबसे से अधिक ब्याज दर 8.2% के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है । इसके साथ ही जीवन बीमा के क्षेत्र में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से शहर एवं गांव की जनता के लिए जीवन बीमा, एवं समूह दुर्घटना बीमा के माध्यम से जनता को दुर्घटना बीमा नाम मात्र के शुल्क से प्रदान कर रहा हैं। डाक निर्यात केंद्र एवं माय भारत पोर्टल के माध्यम से आम जनता को डाक विभाग से जोड़ने का काम किया जा रहा हैं।  

मुख्य अथिति श्रीमती सारिका छितिज लुंबा ने अपने उद्बोधन में संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रोजेक्ट ऐरो के माध्यम से डाकघरों के कायाकल्प में अपनी महती भूमिका का जिक्र कर सिंधिया जी का आभार व्यक्त किया, साथ ही सिंधिया जी द्वारा डाकघरों के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अन्तोदय की योजनाओं का लाभ मिले यह कार्य सिर्फ ओर सिर्फ  डाक  विभाग कर रहा हैं इसके लिए डाक विभाग का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को छीतिज लुंबा, गुंजन शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव रघुवंशी, निरीक्षक डाकघर गुना पूर्व द्वारा किया गया एवं आभार एस एस साहू पोस्टमास्टर गुना द्वारा व्यक्त किया गया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.