बमोरी में आयोजित ‘’विश्‍व आदिवासी दिवस’’ के उपलक्ष्‍य में डाक विभाग द्वारा तिरंगे झण्‍डे उपलब्‍ध कराये जाने हेतु लगाया गया विशेष काउंटर

जिलेवासियों से 13 से 15 अगस्‍त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने कि अपील की

Wednesday, August 9, 2023 - 19:41
Updated: 3 years ago
0
बमोरी में आयोजित ‘’विश्‍व आदिवासी दिवस’’ के उपलक्ष्‍य में डाक विभाग द्वारा तिरंगे झण्‍डे उपलब्‍ध कराये जाने हेतु लगाया गया विशेष काउंटर

गुना : ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत गुना डाक अधीक्षक विनय श्रीवास्तव के नेतृव में ‘’विश्व आदिवासी दिवस’’ के उपलक्ष्य में केदारनाथ गुना पर आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग गुना द्वारा तिरंगा उपलब्ध करवाने हेतु विशेष काउंटर लगाया गया। 

कार्यक्रम में पधारे कलेक्‍टर तरुण राठी, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को गुना डाक संभाग की ओर से सहायक अधीक्षक मुख्यालय गुना रविन्द्र भार्गव एवं उपसंभागीय निरीक्षक गुना पूर्व गौरव रघुवंशी द्वारा तिरंगा उपलब्ध करवाया गया।  
कलेक्टर द्वारा डाकघर के माध्यम से समस्त जिलेवासियों से राष्ट्रीय ध्वज डाकघर से प्राप्त करने एवं 13 से 15 अगस्त के मध्य घरों से फहराने की अपील की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User