ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, शादीपुर चैराहा पर घंटों लगा जाम, स्कूली बच्चे फंसे, एंबुलेंस तक अटकी

Thursday, October 30, 2025 - 19:19
Updated: 12 months ago
0
ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, शादीपुर चैराहा पर घंटों लगा जाम, स्कूली बच्चे फंसे, एंबुलेंस तक अटकी

फतेहपुर (आरएनआई) शहर में गुरूवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शादीपुर चैराहा रिमझिम बारिश के बीच अचानक लगे भयंकर जाम ने चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगा दीं। जिससे सैकड़ो लोग घंटों फंसे रहे। स्कूल जा रहे छात्र-छात्राएं व एंबुलेंस भी जाम की चपेट में आ गए। मौके पर ट्रैफिक पुलिस का कोई सिपाही नहीं दिखा, जिससे स्थिति और बिगड़ती चली गई।

जाम की वजह से स्कूली बसें घंटों अटकी रहीं, जिससे बसों में बैठे मासूम बच्चे परेशान होते रहे। अभिभावक घर पर चिंतित होकर इंतजार करते रहे। क्योंकि उनके बच्चे समय पर घर नहीं लौट पाए। इतना ही नहीं, शहर के अन्य प्रमुख चैराहों वर्मा चैराहा, कलक्टरगंज और ज्वालागंज में भी पूरे दिन जाम का कहर बरपा रहा। लोग गलियों का सहारा लेकर किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए। व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया, जबकि दफ्तर जाने वाले और दैनिक यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और खराब सड़क प्रबंधन जाम की मुख्य वजह है। कई घंटों तक जाम नहीं हटाया जा सका। जिससे शहरवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और ऐसे हालात दोबारा न हों।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User