ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के जोनिहां निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा का पुत्र तेज बहादुर विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह भवानीपुर के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

