ट्रंप ने परमाणु सुरक्षा एजेंसी के डेमोक्रेटिक कमिश्नर को नौकरी से निकाला, अधिकारी का आरोप- नहीं बताया कारण

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वतंत्र एजेंसी न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमिशन के डेमोक्रेटिक कमिश्नर क्रिस्टोफर हैनसन को नौकरी से निकाल दिया है। हैनसन को नौकरी से निकाले जाने का ट्रंप का फैसला दर्शाता है कि वह स्वतंत्र एजेंसियों को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हैनसन ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी कारण के पद से हटाया गया है। 

Tuesday, June 17, 2025 - 10:53
0
ट्रंप ने परमाणु सुरक्षा एजेंसी के डेमोक्रेटिक कमिश्नर को नौकरी से निकाला, अधिकारी का आरोप- नहीं बताया कारण

वाशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय एजेंसी के डेमोक्रेटिक कमिश्नर को नौकरी से निकाल दिया है। क्रिस्टोफर हैनसन परमाणु सुरक्षा की निगरानी करने वाली स्वतंत्र एजेंसी न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमिशन (NRC) के डेमोक्रेटिक कमिश्नर थे। 

यूएस परमाणु विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष हैनसन ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी कारण के पद से हटाया गया है, जो अमेरिका के नियमों और परंपराओं के खिलाफ है। हैनसन को नौकरी से निकाले जाने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब ट्रंप स्वतंत्र एजेंसियों पर ज्यादा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

ट्रंप ने मई में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका मकसद अगले 25 सालों में अमेरिका में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन चार गुना बढ़ाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के इस लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना बहुत कम है। परमाणु ऊर्जा के विकास में तेजी लाने के लिए, ट्रंप ने ऊर्जा मंत्री को ज्यादा अधिकार भी दिए हैं। 

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जब सभी अधिकारी एक दिशा में काम करते हैं, तब सरकार बेहतर तरीके से काम करती है। इसलिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति के पास अधिकार है कि वे उन लोगों को हटा सकें जो उनकी नीतियों के साथ नहीं चलते।

इससे पहले भी ट्रंप ने कई डेमोक्रेटिक अधिकारियों को हटाया है, जैसे कि समान रोजगार अवसर आयोग और राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड  के सदस्य। उन्होंने कई स्वतंत्र एजेंसियों जैसे कि प्रतिभूति और विनिमय आयोग, संघीय व्यापार आयोग, और संघीय संचार आयोग पर भी व्हाइट हाउस का सीधा नियंत्रण लाने की कोशिश की है।

डेमोक्रेट नेताओं ने ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की है। न्यू जर्सी के प्रतिनिधि फ्रैंक पैलोन ने कहा कि NRC एक स्वतंत्र एजेंसी है और इसे राष्ट्रपति की मर्जी से नहीं चलाया जाना चाहिए, क्योंकि यह जनता की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। सीनेट के डेमोक्रेट नेताओं ने भी कहा कि ट्रंप का यह कदम देश की परमाणु सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। 

हैनसन को पहले ट्रंप ने ही 2020 में NRC में नियुक्त किया था, लेकिन बाद में 2021 में बाइडन ने उन्हें अध्यक्ष बना दिया था। अब ट्रंप ने उन्हें हटा दिया है और रिपब्लिकन सदस्य डेविड राइट को अध्यक्ष बनाया है। हालांकि, डेविड राइट का कार्यकाल भी इसी महीने 30 जून को खत्म हो रहा है। अभी यह तय नहीं है कि उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा या नहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User