ट्रंप ने उड़ाया निक्की हेली के पति का मजाक तो भड़के राष्ट्रपति बाइडन

एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली पर सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि उनके निक्की हेली पति कहां हैं? उनके पति को क्या हुआ? क्या वह भाग गए हैं?

Monday, February 12, 2024 - 08:31
0
ट्रंप ने उड़ाया निक्की हेली के पति का मजाक तो भड़के राष्ट्रपति बाइडन

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में कुछ ही महीनों में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार जीतने के लिए अपनी-अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा निक्की हेली के पति का मजाक बनाए जाने वाला मामला बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे सेना की इज्जत नहीं करते हैं। 

साउथ कैरोलाइना में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली पर सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि 'उनके निक्की हेली पति कहां हैं? उनके पति को क्या हुआ? क्या वह भाग गए हैं?' डोनाल्ड ट्रंप को शायद पता नहीं था कि निक्की हेली के पति सेना में हैं।

इस आरोप का जवाब यह है कि मेजर माइकल हेली अपने देश की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वो विदेश में हैं। हम जानते हैं कि वह ट्रंप सोचता है कि हमारे सैनिक बेकार हैं। अगर ये ऐसे बोल सकता है, तो इसका मतलब वह अपने देश की सेवा करना नहीं जानता है।

निक्की हेली के पति मेजर माइकल हेली अमेरिकी सेना में अधिकारी हैं। फिलहाल वह 218 मैनुवर एनहेंसमेंट ब्रिज का हिस्सा हैं, जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका को मदद देती है। माइकल हेली जून में मिशन पर गए थे।

निक्की हेली ने भी ट्रंप पर उनके पति के बारे में की गई टिप्पणी के लिए हमला किया था। निक्की हेली ने साउथ कैरोलाइना में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'डोनाल्ड, अगर आपको कुछ कहना है तो मेरी पीठ के पीछे मत कहिए। डिबेट करते हैं और मेरे मुंह पर बोलिए।

हेली ने कहा था, 'मुझे माइकल की सेवा पर गर्व है। हर सैनिक के परिवार को पता है कि ये एक बलिदान है। मैंने पहले भी कहा है कि 75 साल के बाद नेताओं का बौद्धिक क्षमता टेस्ट होना चाहिए। अगर आप सैन्य सेवाओं का मजाक उड़ाएंगे तो आप ड्राइवर लाइसेंस पाने के अधिकारी नहीं हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की बात तो भूल ही जाइए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User