ट्रंप की पहल: पुतिन-जेलेंस्की शांति वार्ता की तैयारी, जल्द तय होगा स्थान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल की है। पहले पुतिन से मिले, फिर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में बातचीत की। अब दोनों के बीच शांति वार्ता कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन के बीच एक बैठक की योजना बनानी शुरू की है।

Tuesday, August 19, 2025 - 08:45
0
ट्रंप की पहल: पुतिन-जेलेंस्की शांति वार्ता की तैयारी, जल्द तय होगा स्थान

वाशिंगटन (आरएनआई) दुनियाभर की नजर इन दिनों अमेरिका, रूस और यूक्रेन पर है। कारण है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में बैठक की। इस बैठक के बाद ट्रंप ने दोनों देशों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता कराने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रंप ने यह जानकारी व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद दी।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन के बीच एक बैठक की योजना बनानी शुरू की है। हालांकि अभी बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन हम जल्दी ही इसके लिए स्थान तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह खुद दोनों नेताओं के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन भी करेंगे। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा कि रूस-यूक्रेन में शांति की संभावना को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बातचीत से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पुतिन ने भी जेलेंस्की से मिलने पर सहमति जताई है।

इसके साथ ही ट्रंप ने इससे पहले कहा कि इस संभावित शांति समझौते के तहत उन्होंने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर भी चर्चा की है, जिसमें यूरोपीय देश मुख्य भूमिका निभाएंगे और अमेरिका के साथ समन्वय करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि रूस अब भी यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के खिलाफ है, लेकिन पश्चिमी सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हो सकता है।

इससे पहले जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत को अबतक की सबसे अच्छी और सकारात्मक बातचीत बताया। उन्होंने ने कहा कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन को दी जाने वाली सुरक्षा गारंटी को लेकर अहम चर्चा हुई। उन्होंने ये भी कहा कि हमारी राष्ट्रपति ट्रंप से बहुत अच्छी बातचीत हुई और यह अब तक की सबसे बेहतरीन बातचीत थी। उन्होंने आगे कहा कि माफ कीजिए, शायद सबसे बेहतरीन बातचीत भविष्य में भी हो।

बैठक से ठीक पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जेलेंस्की युद्ध तुरंत खत्म कर सकते हैं अगर वह समझौते के लिए तैयार हों। ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि यूक्रेन क्रीमिया वापस नहीं पा सकता और न ही नाटो में शामिल हो सकता। उन्होंने दावा किया कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया कि युद्ध को जल्दी और स्थायी रूप से खत्म करने की सभी की इच्छा है, लेकिन शांति अस्थायी नहीं बल्कि टिकाऊ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रीमिया और डोनबास की तरह रूस को फिर से हमला करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User