टोल प्लाजा के पास चली गोलियां, कार में की जबरदस्त तोड़फोड़, 307 का मामला दर्ज

Sunday, March 5, 2023 - 18:00
0

गुना। जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत पगारा टोल प्लाजा के पास कार सवार युवकों के साथ जबरदस्त मारपीट की और कार पूरी तरीके से छतिग्रस्त कर दी। जान बचाकर भागे लोगों पर गोलियां भी चलाई गई। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर 307 का मामला कायम कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के पगारा टोल प्लाजा के पास रात्रि में अशोकनगर तरफ से आई एक कार जैसे ही टोल प्लाजा के आगे रूकी वहां पर पहले से खड़ी एक कार में सवार युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। जैसे ही जान बचाकर लोग उसमें से भागे तो 2 लोगों के साथ जबरदस्त मारपीट कर दी। किसी तरह बचने के लिए घायल वहां से भागे तो उन पर फायरिंग भी की गई।

इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर धारा 307 का मामला पंजीबद्ध किया है। आरोपियों ने कार सवार युवकों की कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इनका कहना है
पगारा टोल प्लाजा के पास घटना हुई है। आरोपी पक्ष ने फायरिंग की है। चार नामजद आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। 
विनोद छावई कैंट थाना प्रभारी गुना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User