टेकरी ट्रस्ट की अहम बैठक: राजेंद्र अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर, महेंद्र सिंह सिसोदिया संरक्षक पद पर बने रहेंगे
गुना(आरएनआई)श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में एजेंडे के प्रथम बिंदु ट्रस्टी राजेन्द्र अग्रवाल (बजरंग किराना भंडार ) के इस्तीफे को उनकी व्यस्तता के चलते सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया वहीं पूर्व मंत्री संरक्षक महेन्द्र सिंह सिसोदिया का इस्तीफा सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया
दरअसल श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल द्वारा हाल ही में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से मशविरे के उपरांत क्षेत्रीय सांसद सिंधिया जी को एक मांग पत्र श्री हनुमान टेकरी, श्री राम टेकरी, श्री लक्ष्मण टेकरी एवं मकरावदा डेम को जोड़ते हुए एक कॉरिडोर निर्माण का दिया गया है जिसे *रामायण लोक* का नाम दिया जाएगा ।
इस योजना के साकार होने पर देश के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन की सूची में गुना का नाम प्राथमिकता से शामिल होगा ।
इस योजना के क्रियान्वयन हेतु श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट एवं श्री राम टेकरी ट्रस्ट द्वारा साझा प्रयास किए जाएँगे ।
इस दिव्य स्वपन को साकार रूप प्रदान करने हेतु संरक्षक महेन्द्र सिंह सिसोदिया से पुनर्विचार हेतु आग्रह किया गया एवं उनका इस्तीफा सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया
एजेंडे के द्वितीय बिंदु पर चर्चा दानपेटियां खोलने की प्रक्रिया में परिवर्तन पर की गई , फ़िलहाल दानपेटियां निज मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक रूप से रविवार और बुधवार को खोली जाती हैं ।
इस व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाने की दृष्टि से अब से सप्ताह में एक बार बुधवार को प्रातः 10.30 बजे सार्वजनिक रूप से निज मंदिर में खोली जाएँगी जिसमें कम से कम तीन ट्रस्टी उपस्थित रहेंगे ।
सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय से 2 घंटे हेतु सशस्त्र पुलिस बल की मांग करेंगे ताकि पैसा सुरक्षित बैंक पहुँचाया जा सके ।
इसके उपरांत कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की गई ।
इस आकस्मिक बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष चिरोंजी लाल प्रजापति, सचिव ओमप्रकाश बरोनिया, कोषाध्यक्ष गुलशन जुनेजा , प्रवक्ता राजेश अग्रवाल , ट्रस्टी लक्ष्मण प्रसाद प्रजापति , राजेंद्र अग्रवाल ( गोपाल दाल मिल ),रजनीश शर्मा पिंकू,जगदीश अग्रवाल , महावीर चौहान,पवन सोनी, मदन सोनी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)