टीन शेड के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बकरी बांध रही महिला लोहे के खंभे के करंट में चिपक गई। उसके पति ने देखा तो गमछा से पत्नी को करंट से दूर किया गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव की महिला जगदेई देवी 48 वर्ष पत्नी रामराज बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बकरी बांध रही थी। तभी टीन शेड के जमीन में लगे लोहे के खंबे के करंट में चिपक गई। पास में खड़े पति रामराज ने देखा तो गमछे द्वारा करंट में चिपकी महिला को दूर किया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति का बिजली का तार टीन शेड के ऊपर से गया है। रात में चली हवा के कारण तार टूट कर टीन शेड के ऊपर गिर गया था जिसके चलते टीन शेड में लगे लोहे के खंभे में करंट आ रहा था जिसमें महिला चिपक गई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



