टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर स्वास्थ मंत्री ने विकास जैन का किया सम्मान

Sunday, March 19, 2023 - 18:45
0
टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर स्वास्थ मंत्री ने  विकास जैन का किया सम्मान

गुना। मध्यप्रदेश सरकार में स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के एक दिवसीय गुना आगमन पर लायंस नेत्र चिकत्सालय गुना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लायंस नेत्र चिकत्सालय की सराहना की। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि गुना जिले में बेहतर स्वास्थ सेवाएं एवं टीकाकरण के क्षेत्र में गुना जिला प्रदेश में अग्रणी भूमिका में रहा। साथ ही जिले में कोविड के दौरान उत्कृष्ट टीकाकरण की बात कही। साथ ही लायंस नेत्र चिकत्सालय के मंच से स्वास्थ मंत्री डॉ चौधरी ने कोविड-19 संकट काल एवं टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन को लायंस के मंच से सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, लायंस क्लब के पदाधिकारी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्री जैन के सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री जैन ने स्वास्थ मंत्री श्री चौधरी एवं लायंस क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आभार जताया। 

बता दे की श्री जैन ने जिला टीकाकरण प्रभारी गुना द्वारा देशभर में फैली वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड 19) के दौरान एक सच्चे देशभक्त की तरह साहस एवं निस्वार्थ सेवा भाव का परिचय देते हुए मानव सेवा में अहम भूमिका निभाई गई। प्रतिदिन टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लोगों को टीकाकरण कराने प्रेरित किया और प्रचार प्रसार कर सेवाए दी। साथ ही श्री जैन ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को घर घर जाकर लोगों का वेक्सिनेशन कराया। इस सर्वोच्च कार्य के लिए श्री जैन को पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड से गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्म सिंह तोमर द्वारा भी कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User