टायर फटने से कंटेनर में लगी आग लाखों का सामना जला

Thursday, February 27, 2025 - 22:50
Updated: 2 years ago
0

जौनपुर।शाहगंज, क्षेत्र के बनुआडीह गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की भोर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों की कीमत का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में उक्त बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती हुई पीछे ट्राली में लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और दफ्ती के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धू- धू कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User