झागर में किसान की खाद किल्लत पर सुसाइट की वीडियो वायरल प्रकरण पर बोले कलेक्टर....

किसान किशन किरार झागर निवासी की खाद को लेकर आत्महत्या करने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल में जिला प्रशासन ने मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में वस्‍तुस्थिति स्पष्ट की। 

Monday, November 18, 2024 - 21:10
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) भगवत सिंह पिता किशन सिंह किरार निवासी ग्राम झागर थाना धरनावदा जिला गुना की 17 नवम्‍बर 2024 की रात में मृत्यु पूर्व का एक  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मृतक भगवत सिंह द्वारा खाद की कमी होने से प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों को खाद सही से नहीं बांटे जाने के आरोप लगाये गये हैं। मृतक भगवत सिंह किरार के परिजनों के पुलिस द्वारा कथन लिये गये, जिसमें उसके भाई व परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक भगवत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहा था। अभी कुछ दिन पहले से उसके सीने में दर्द रहने लगा था, जिसके ईलाज हेतु दिनांक 13 नवम्‍बर 2024 को वह इंदौर की गोकुलदास अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जिसके सिर में खून का थक्का जमा होने से डॉक्टर द्वारा थक्का निकालने के लिये उसका ऑपरेशन करने के लिये बताया गया, परंतु उनके परिजन बाद में ऑपरेशन कराने का बोलकर दिनांक 17 नवम्‍बर 2024 को अस्पताल से छुट्टी कराकर बापस घर आ गये। साथ ही मृतक भगवत सिंह शराब पीने का आदि था, जिसने दिनांक 17 नवम्‍बर 2024 को भी काफी मात्रा में शराब पी हुई थी।

एजेएस स्‍टार हॉस्पिटल गुना द्वारा अवगत कराया गया कि मृतक के परिजन 17 नवम्‍बर 2024 को समय 08:59:24 PM पर मृतक के सीने में दर्द होने पर उसे गुना की एजेएस स्टार हॉस्पि‍टल लेकर आये थे। जहां पर डॉक्टर राजेन्द्र राजपूत द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया था एवं मृतक को जिला अस्पताल लेकर जाने के लिये बोला गया था। लेकिन उनके परिजन रात में ही मृतक को घर ले गये और परिजनों द्वारा दिनांक 18 नवम्‍बर 2024 की सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिले की सेवा सहकारी समिति झागर में 24.8 मैट्रिक टन डीएपी खाद उपलबध है। कृषकों की मांग अनुसार खाद प्रदाय किया जा रहा है। सोसायटी में खाद वितरण की कोई समस्‍या नही है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे एवं एसडीओपी विवेक अष्‍ठाना मौके पर मौजूद हैं।

खाद किल्लत पर सुसाइट की वीडियो वायरल प्रकरण पर बोले कलेक्टर.....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User