केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराया शिवपुरी-झांसी मार्ग निर्माण में आ रही बाधा का निराकरण

केंद्रीय मंत्री ने दिया आदेश जल्द से जल्द सड़क निर्माण करें पूरा ⁠वन विभाग के नियमावली के कारण आ रही बाधा का किया निराकरण। 

Thursday, July 25, 2024 - 23:44
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कराया शिवपुरी-झांसी मार्ग निर्माण में आ रही बाधा का निराकरण

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री व गुना लोकसभा सांसद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण तेज गति से करवा रहे है । पिछले कुछ सालों से शिवपुरी को झाँसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क की हालत ख़राब हो गई थी एवं वन क्षेत्र से गुज़रने के कारण सड़क निर्माण की बाधा हो रही थी , वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए एनओसी प्राप्त नहीं होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य अधूरा रह गया था। केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में आने के बाद इस मामले पर ज़िला अधिकारियों को तुरंत वन विभाग से समन्वय करने का निर्देश दिया । केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग से एनओसी अब तक नहीं देने के कारण पर जानकारी ली व नियमावली के कारण जो बाधा आ रही थी उससे मुक्त कराया । केंद्रीय मंत्री ने अब झाँसी - शिवपुरी मार्ग का निर्माण को चार महीने के भीतर ख़त्म करने का आदेश दिया है । झाँसी शिवपुरी 12.08 किलोमीटर निर्माण के पूर्ण होने के बाद झाँसी राष्ट्रीय मार्ग से आना जाना सुलभ हो जाएगा , क्षेत्र की जनता को नई कनेक्टिविटी मिलेगी व अभी तक आ रही सभी समस्याओं का निराकरण करेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रयासों से ग्वालियर - शिवपुरी 6 लेन शानदार हाईवे का निर्माण 3900 करोड़ के खर्च से कराया है जिससे पूरे ग्वालियर - चम्बल संभाग की जनता लाभान्वित हो रही है । केंद्रीय मंत्री लगातार पूरे संभाग के रेल विस्तार, सड़क निर्माण, उद्योग स्थापना व शहर एवं ग्रामीण जीवन का उत्थान करने में लगे हुए है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User