ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना आगमन पर लहरघाट पहुंच भाजपा जनों ने किया स्वागत

Mar 28, 2024 - 20:16
Mar 28, 2024 - 20:29
 0  1.5k

गुना (आरएनआई) लोकसभा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आज उनका गुना आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष,विकास जैन और भाजपा कार्यकर्ता जन ने गुना जिले की सीमा लहर घाट पहुंच उनकी अगवानी कर स्वागत किया। जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के आगमन पश्चात केंट स्थित प्रिंस ग्लोवल स्कूल में सांयकाल 5.30बजे  रघुवंशी समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज जनों से सौजन्य भेंट की। 

समाज की बैठक पश्चात श्री सिंधिया स्थानीय होटल जी के गार्डन में बमोरी विधानसभा एवं गुना विधानसभा के कौर ग्रुप की बैठक को संबोधित कर लोकसभा चुनाव में प्राण पन से जुटने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे। तत्पश्चात सिंधिया गुना से अशोकनगर जिले की तीनो विधानसभा के कौर ग्रुप की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम अशोकनगर रहेगा। 

अगले दिवस 29 मार्च को श्री सिंधिया अशोकनगर में रघुवंशी धर्मशाला में जाटव समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। उनके बाद वह अशोकनगर जिले के 7 ही मंडल मोर्चा संगठनों ले साथ बैठक लेंगे। इसी बीच वह लाभार्थियों के घर दौरा करेंगे। तत्पचात श्री सिंधिया सांयकाल 5 बजे करीला माता पहुंच माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे और वही से भोपाल के लिए प्रस्थान कर दिल्ली निकलेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0