असंतुलित पोषण से बछड़े के मलाशय द्वार पर हुए रोग का हुआ सफल आपरेशन

Thursday, March 28, 2024 - 19:51
Updated: 3 years ago
0
असंतुलित पोषण से बछड़े के मलाशय द्वार पर हुए रोग का हुआ सफल आपरेशन

जौनपुर (आरएनआई) सुइथाकला क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर गुरुवार को एक बछड़े का मलाशय बाहर आने पर पशु चिकित्सक द्वारा सफल आपरेशन करने का मामला सामने आया है। जिसे आपरेशन द्वारा ठीक किया गया। बताया जाता है कि क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी बीरबल सिंह का साहीवाल प्रजाति का आठ महीने का बछड़ा उक्त समस्या से कई दिनों से पीड़ित था। शुरूआती दौर में इधर उधर के इलाज से दौड़ भाग करने के बाद गुरुवार को उक्त चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के पास ले आए जहां आपरेशन कर मलाशय को ठीक किया गया। आपरेशन की सफलता पर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया। मामले में डाक्टर पालीवाल ने बताया कि यह नर मादा दोनों प्रकार के पशुओं में असंतुलित पोषण के कारण होने वाली बिमारी है।समय से इलाज न होने पर पशुधन की हानि भी हो सकती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User