ज्ञानवीर विश्वविद्यालय सागर जेरई के लोकार्पण कार्यक्रम में आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
सागर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 11 मार्च 2026 को सागर जिले के जेरई स्थित ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन और लोकार्पण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)