'जेल में जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे सीएम अरविंद केजरीवाल', LG दफ्तर ने लिखी चिट्ठी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है।

Saturday, July 20, 2024 - 11:05
0
'जेल में जानबूझकर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे सीएम अरविंद केजरीवाल', LG दफ्तर ने लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली (आरएनआई) उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल जेल में जानबूझ कर कम कैलोरी वाली डाइट ले रहे हैं। कम कैलोरी से उनका वजन कम हो रहा है। केजरीवाल प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं। 6 जून से 13 जुलाई के बीच प्रॉपर डाइट नहीं ली गई। केजरीवाल डाइट चार्ड का पालन नहीं कर रहे हैं।

चिट्ठी में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा गया है कि एलजी ने मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित चिकित्सा आहार और दवाओं का सेवन न करने पर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल जानबूझकर लो कैलोरी डाइट का सेवन कर रहे हैं. वह डॉक्टरों द्वारा दिए गए डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर रहे हैं। 

एलजी ऑफिस द्वारा लिखी चिट्ठी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, 'ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी ख़ुद की रात में शुगर कम करेगा? जो की बहुत खतरनाक है। एलजी साहब बीमारी के बारे में पता नहीं तो आपको ऐसी लेटर नहीं लिखनी चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, 'भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल आठ से ज्यादा बार 50 से नीचे आया। सीएण कोमा में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक और षडयंत्र का पर्दाफाश हुआ है। तिहाड़ जेल के सुप्रीटेंडेंट की चिट्ठी सार्वजनिक हो गई है। इसमें साफ लिखा है कि कोर्ट के आदेश के बाद अरविंद केजरीवाल को घर का भोजन दिया जाता है। 6 जून से 13 जुलाई के बीच जानबूझकर लो कैलोरी का भोजन ले रहे हैं। वे लगातार डाइट को कम कर रहे हैं, ताकि वजन कम हो जाए। सहानुभूति चाहते हैं। कोर्ट में कहना चाहते हैं कि जेल में वजन कम हो रहा है। ताकि बेल मिल जाए। केजरीवाल 21 दिन बेल पर थे। सुबह से शाम आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया, मेहनत की, दौड़ते रहे। तब तबीयत बिल्कुल ठीक थी। जेल जाने से दो दिन पहले स्वांग रचा कि तबीयत ठीक नहीं है। दो किलो वजन कम होने का कारण वही है। जेल में इंसुलिन मिल रही है। 7 जून को रात्रि भोजन से पहले चार यूनिट इंसुलिन चाहिए थी, वो नहीं ली। वो किसी तरह से खराब सेहत का बहाना लेकर जेल से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User