जेएस यूनिवर्सिटी के कुलपति-रजिस्ट्रार समेत 3 गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने पकड़ा, जारी की थीं फर्जी डिग्रियां
विदेश भागने की फिराक में थे कुलपति, बीपीएड की बैक डेट वाली डिग्रियों से 254 युवक बन गए थे शारीरिक शिक्षक।
फिरोबाबाद (आरएनआई) जेएस यूनिवर्सिटी के कुलपति, रजिस्ट्रार और एक दलाल समेत 3 आरोपियों को फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किया गया है। इन पर बैक डेट में डिग्रियां जारी करने के आरोप हैं। इन डिग्रियों की बदौलत 254 युवकों ने नौकरी भी हथिया ली थी। यह गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस की ओर से की गई है। कुलपति विदेश भागने की फिराक में थे। शनिवार को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार जिले के शिकोहाबाद इलाके में जेएस यूनिवर्सिटी है। यहां के कुलपति सुकेश यादव हैं। वह विवि के मालिक भी हैं। कुलपति ने रजिस्ट्रार नंदन मिश्र और एक अन्य दलाल के साथ साठगांठ करके बैक डेट में विश्वविद्यालय से बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) की डिग्रियां जारी कीं। राजस्थान में साल 2022 में शारीरिक शिक्षकों की भर्तियां निकली थीं. इसमें 254 युवक इसी डिग्री के सहारे शारीरिक शिक्षक बन गए।
इसके बाद शिकायत आई कि नौकरी पाने के लिए बैक डेट की फर्जी डिग्रियां लगाई गईं हैं। इसके बाद जांच शुरू की गई। डिग्रियों के सत्यापन में फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। एक साल में 2067 डिग्रियां बांटी गईं थीं। ये स्वीकृत पदों से कई गुना ज्यादा थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच राजस्थान की जयपुर पुलिस की एसओजी टीम को सौपीं गई। इसके बाद लगातार टीम आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेएस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नंदन मिश्र को 2 दिन पहले शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को कुलपति सुकेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सुकेश विदेश भागने की फिराक में थे। वहीं इस मामले में एक दलाल अजय भारद्वाज को भी पकड़ा गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)