जूना अखाड़े ने कुंभ-2027 के प्रमुख कार्यक्रमों की तिथियां घोषित कीं, 1 दिसंबर को होगा भूमि पूजन
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुंभ-2027 के लिए अपनी पारंपरिक धार्मिक गतिविधियों की तिथियों की घोषणा कर दी है। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज की अध्यक्षता में ज्योतिषाचार्यों ने शुभ मुहूर्त तय किए।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को जूना अखाड़े के पंच परमेश्वर, रमता पंच और जमात गोधूलि बेला में नगर प्रवेश करेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 को शुभ अभिजीत मुहूर्त में मेला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर भूमि पूजन किया जाएगा।
अखाड़े की ओर से 23 दिसंबर 2026 को दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। वहीं, 14 जनवरी 2027 को पारंपरिक पेशवाई निकाली जाएगी।
श्रीमहंत हरी गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां परंपराओं के अनुरूप आगे बढ़ रही हैं और मेला प्रशासन अखाड़ों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)