जी एफ़ कॉलेज,राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया

Monday, September 25, 2023 - 17:23
Updated: 3 years ago
0
जी एफ़ कॉलेज,राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जी एफ़ कॉलेज,राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया।स्वयंसेवक सनी के साथ एनएसएस के सभी छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत "उठे समाज के लिए उठें-उठें,जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें" गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वयंसेविका सृष्टि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास से सभी छात्र- छात्राओं को अवगत कराया।हिमांशु शुक्ला ने स्वरचित कविता के द्वारा राष्ट्र हित में की गई सेवा का महत्व बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने एनएसएस के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासन,मेहनत तथा दृढ़ निष्ठा से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं,उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आप सभी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

डॉ रईस अहमद ने कहा कि यदि आप मेहनत के साथ पूरे मन से राष्ट्रीय सेवा योजना को आत्मसात करते हैं तो निश्चित रूप से यह आपके लिए तथा समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब और डॉ कहकशा बेगम ने स्वयंसेवियों को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना भी समाज सेवा का कार्य है।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवी वैभव त्रिपाठी, सारांश वर्मा ,शाजिया आदि स्वयंसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User