जिले में धूमधाम से मनाया गया एकादशी का पर्व, गन्ने की जमकर हुई बिक्री, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

Nov 1, 2025 - 20:37
Nov 1, 2025 - 20:42
 0  135
जिले में धूमधाम से मनाया गया एकादशी का पर्व, गन्ने की जमकर हुई बिक्री, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर

फतेहपुर (आरएनआई) जिले में कार्तिक मास की एकादशी का पर्व आज पूरे उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज, भजन-कीर्तन की मधुर धुन और घर-घर में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। शहर के प्रमुख बाजारों लाला बाजार, चैक चैराहा, बाकरगंज, पत्थरकटा चैराहा, पटेलनगर चैराहा, शादीपुर, वर्मा चैराहा समेत अन्य स्थान गन्ने की खुशबू और रौनक से सराबोर रहे। दूरदराज के गांवों से आए सैकड़ों किसान सुबह पांच बजे से ही चैराहों पर डेरा जमाकर गन्ना बेंचने लगे और शाम ढलने तक उनकी बिक्री का सिलसिला जारी रहा।

एकादशी पर गन्ना चढ़ाने और दान करने की परंपरा के चलते इसकी मांग आसमान छूती नजर आई। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहा, जिससे गन्ने की फसल लहलहाई और गुणवत्ता भी बेहतर रही। महिलाएं और बच्चे हाथों में गन्ने लिए घर लौटते दिखे। धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस पर्व ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल दिया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। कई परिवारों ने व्रत रखा और शाम को फलाहार के साथ गन्ने का प्रसाद बांटा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0