फतेहपुर: एसवीएम इंटर कॉलेज में व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता संपन्न, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Saturday, November 1, 2025 - 20:37
Updated: 12 months ago
0
फतेहपुर: एसवीएम इंटर कॉलेज में व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता संपन्न, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र संसद द्वारा अंतर विद्यालय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। समापन समारोह में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, संदीपनी पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर बिंदकी के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, रंगोली, आशु भाषण और बैडमिंटन जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के बाल वर्ग में श्रेजल, मानवी और समर्थ ने स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कृति उत्तम प्रथम, अंशिका पटेल द्वितीय और आन्या गुप्ता तृतीय रहीं। रंगोली के बाल वर्ग में आर्या प्रथम और दिव्यांशी द्वितीय रहीं। किशोर वर्ग में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रज्विता और खुशी द्वितीय तथा प्रगुण तृतीय रहे। तरुण वर्ग में नैना एवं प्रिय प्रथम, शिखा अवनी द्वितीय और आशिमा तृतीय रहीं। आशु भाषण के किशोर वर्ग में अनंत प्रथम और तरुण वर्ग में प्रियंका सिंह प्रथम रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के गणेश प्रथम और भोला द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में यशराज प्रथम और उत्सव बाजपेई द्वितीय स्थान पर रहे। छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उज्ज्वला ने प्रथम और अंशिका सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी के साथ बजरंग दल के प्रांत संयोजक अजीत राज, गंगा समग्र के अजमेर संयोजक, भाजपा के जिला मंत्री आशीष तिवारी, युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, धर्मेंद्र सिंह, धर्म जागरण प्रमुख नर्मदा सागर शुक्ला और प्रधानाचार्य बलराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्यों, छात्र संसद के प्रधानमंत्री तेजस सिंह, उप प्रधानमंत्री विवेक पांडेय, अनुशासन प्रमुख राघवेंद्र, न्यायाधीश कार्तिकेय शुक्ला, व्यवस्था प्रमुख ओम दीक्षित और अन्य छात्र संसद पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन निष्ठा मिश्रा ने किया। अंत में, पुरातन छात्र और पूर्व प्रधानमंत्री आदर्श सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User