जिले के पिछोर थाना सीमा के एक गांव में रहने वाले युवक और और युवक के परिवार वाले आने वाली 16 फरवरी को शादी की तैयारी कर रहे थे

जिले के पिछोर थाना सीमा के एक गांव में रहने वाले युवक और और युवक के परिवार वाले आने वाली 16 फरवरी को शादी की तैयारी कर रहे थे। शादी के कार्ड बंट रहे थे,लेकिन उससे पहले पिछोर थाने से सूचना मिली की 3 दिन बाद बारात जो युवक दूल्हा बनकर दुल्हन लेने जा रहा है उसकी एक्स मगेंतर ने उस पर बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया है।

Tuesday, February 13, 2024 - 20:23
Updated: 3 years ago
0
जिले के पिछोर थाना सीमा के एक गांव में रहने वाले युवक और और युवक के परिवार वाले आने वाली 16 फरवरी को शादी की तैयारी कर रहे थे

शिवपुरी (आरएनआई) जानकारी के अनुसार खुरई गांव में निवास करने वाले विपुल लोधी की सगाई खिरवाया गांव में रहने वाली एक युवती के साथ हो गई थी। सगाई होने के बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी,और इस प्यार भरी बातचीत में दोनो ने मिलने का प्लान बना लिया और पिछोर में मिले।

युवती ने पुलिस को बताया कि शाद से पहले विपुल ने उसके साथ सुहागरात बना ली। युवती ने बताया कि वह फोन पर लगातार उससे शादी करने की बात करता रहा और मिलता भी रहा,लेकिन एक दिन फोन पर दोनो का झगडा हो गया और बातचीत बंद हो गई। युवती ने बताया कि विपुल मेरे से फोन पर बात नही कर रहा था उसे लगा की वह शायद नाराज होगा।

बताया जा रहा है कि विपुल की एक्स मँगेतर को जब किसी ने सूचना दी कि विपुल की शादी 16 फरवरी की है और उसका शादी का कार्ड देखा तो सीधे पिछोर थाने पहुंच गई। पिछोर पुलिस ने विपुल लोधी के खिलाफ बतात्कार का मामला दर्ज कर लिया है,विपुल लोधी जो 16 फरवरी को शादी करने जा रहा था अब उसे जेल की यात्रा करनी पडेगी। युवक की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User