जिले के तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर करने के आदेश

Wednesday, November 5, 2025 - 19:04
Updated: 12 months ago
0
जिले के तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर करने के आदेश

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिले के 03 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।

जारी आदेश अनुसार कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट कन्‍याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी संजय रघुवंशी उर्फ बग्‍गा पुत्र बलवीर सिंह रघुवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी अन्‍नपूर्णा कॉलोनी थाना कोतवाली गुना, अभि लोधी उर्फ अभिषेक पुत्र लल्‍लू लोधी (नरवरिया) उम्र 20 वर्ष निवासी गणेश्‍वरी मोहल्‍ला आरोन थाना आरोन तथा जीतू यादव पुत्र जयमंडल सिंह यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कुशमान हाल बरबटपुरा थाना आरोन जिला गुना को 01 वर्ष के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिलों शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्‍कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User