जिला स्तर पर मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम

Friday, May 2, 2025 - 19:24
Updated: 1 year ago
0
जिला स्तर पर मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम

गुना आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष गुना मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बबीता साहू पार्षद वार्ड-03 के उपस्थित रही। श्रीमती गिरिजा जाटव प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर द्वारा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बालिकाओं द्वारा संगीत, भजन, कविता, भाषण, एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुती की गई। 

मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता राजेश साहू द्वारा बालिकाओं को पढ़ने व सेल्फ डिफेंस सीखने तथा सशक्त बनने के लिये प्रेरित किया गया। श्रीमती बबीता राजेश साहू एवं लाड़ली बालिकाओं द्वारा वन स्टॉप सेन्टर में ‘‘एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम’’ लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में रोपित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने वाली लाड़ली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिका कु. पूजा सिंह द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User