जिला स्‍तरीय स्‍टेण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्‍न

आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया अवगत

Saturday, March 16, 2024 - 20:39
Updated: 3 years ago
0
जिला स्‍तरीय स्‍टेण्डिंग कमेटी की बैठक संपन्‍न

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए गठित जिला स्‍तरीय स्‍टेण्डिंग कमेटी की बैठक का आयोजन जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में किया गया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिन्‍हा, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन सहित राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सहित शासकीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा जारी की गयी है। निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। सभी राजनैतिक दलों एवं अभ्‍यर्थियों को आदर्श आचरण संहिता के सामान्‍य आचरण का पालन करना चाहिये। कलेक्‍टर ने आदर्श आचरण संहिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभाएं, जुलूस इत्‍यादि आयोजित करने के लिए किन बिंदुओं का ध्‍यान रखना चाहिये। स्‍टार प्रचारकों द्वारा प्रचार, चलित वाहनों का प्रदर्शन, स्‍कूल, कॉलेज मैदानों का उपयोग, वाहनों के दुरूपयोग हेतु रोकथाम, लाउड स्‍पीकर, झंडे के उपयोग में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का पालन करना चाहिये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User