सुलतानपुर: जिला सुरक्षा संगठन शाखा कादीपुर के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Monday, July 29, 2024 - 12:49
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: जिला सुरक्षा संगठन शाखा कादीपुर के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) पर्यावरण सुरक्षा हेतु आमजन को जागरूक करने के लिए जिला सुरक्षा संगठन शाखा कादीपुर ने तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उड़ुरी व प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर गोपालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी समस्या है इससे निजात पाने का एक मात्र उपाय प्रकृति सुरक्षा और संरक्षण है।आज वृक्षारोपण एक सरलतम उपाय है जिससे हमसब पर्यावरण को सन्तुलित कर भीषण ताप से बच सकते हैं। जिला संरक्षक प्रख्यात साहित्यकार डॉ कमलनयन पाण्डेय ने कहा कि आज हम अपनी पुरानी पहचान खोते जा रहे हैं एक तरफ जहां आद्युनिकता की चमक है वहीं जीवन जीने का संकट हमसब मिलकर पैदा कर रहे हैं।

पर्यावरण, पानी सामाजिक जीवन का आधार है आज दोनों पर संकट गहराया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसके प्रति सोचें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और उन्हें संरक्षित करें। विशिष्ठ अतिथि कादीपुर उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षरोपित कर अपने और अपने भविष्य को सुरक्षित करना है। कादीपुर पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग से उबरने का एक मात्र उपाय है कि हम कम से कम पांच वृक्ष रोपित करें।आने वाले समय में हम चाहे जिस जाति धर्म से हों सबको लकड़ी की आवश्यकता होती है इसलिए अभी समय है और मिलकर वृक्षारोपण कार्य कर जीवन को बचाने में सहायक हो। कार्यक्रम को जिला सचिव अरुण कुमार जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक जिला सुरक्षा संगठन कादीपुर के सदस्य समाजसेवी सुहेल शेख टिंकू ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर उड़ुरी ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद, पूर्व प्रधान सन्तोष सिंह, खालिसपुर गोपालपुर प्रधान काशीनाथ सोनी,राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव, पंकज यादव, अरविन्द कुमार,मंगलराम,सन्दीप अग्रहरि एवं जिला सुरक्षा संगठन कादीपुर के विजय गिरी, डॉ जीतेंद्र उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद मिश्र, कमलेश तिवारी, अब्दुल हक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सुरक्षा संगठन के कादीपुर संयोजक श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User