जिला सभागार में उद्योग बंधु की बैठक का हुआ आयोजन

जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, माध्यमिक निर्माण खण्ड द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उकनी से सम्बन्धित कार्य को पूर्ण करा लिया गया है। बैठक में अधिशासी अभियन्ता, आवास विकास द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सीडा में आवास विकास द्वारा किये गए कार्यों कि गुणवत्ता जाँच उपरांत कमेटी द्वारा कार्यदायी संस्था को कुल 02 कार्यो को पुनः ठीक कराने के निर्देश दिए गए एवं अन्य कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियन्ता सिविल/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि मेसर्स रामा पालीमर्श के पास नाली के कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा उपायुक्त उद्योग को संबंधित ईकाई से अद्यतन स्थिति से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीडा उद्यमी अरविंद मौर्य को अपनी ईकाई की अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र के उपलब्ध कराने के संबंध में अध्यक्ष महोदय द्वारा अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए गए। जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कीर्ति कुंज से संबंधित मानचित्र के प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि से संबंधित कार्य न होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा नियम के अंतर्गत करवाही करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, वाणिज्य कर सहायक प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उद्यमीगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Wednesday, January 31, 2024 - 22:43
Updated: 3 years ago
0
जिला सभागार में उद्योग बंधु की बैठक का हुआ आयोजन

जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
                     बैठक में अधिशासी अभियन्ता, माध्यमिक निर्माण खण्ड द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उकनी से सम्बन्धित कार्य को पूर्ण करा लिया गया है। 
                   बैठक में अधिशासी अभियन्ता, आवास विकास द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सीडा में आवास विकास द्वारा किये गए कार्यों कि गुणवत्ता जाँच उपरांत कमेटी द्वारा कार्यदायी संस्था को कुल 02 कार्यो को पुनः ठीक कराने के निर्देश दिए गए एवं अन्य कार्य  गुणवत्तापूर्ण पाया गया।  जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
                   अधिशासी अभियन्ता सिविल/अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि  मेसर्स रामा पालीमर्श के पास नाली के कार्यों को पूर्ण करा लिया गया है। जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा उपायुक्त उद्योग को संबंधित ईकाई से अद्यतन स्थिति से अवगत होकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सीडा उद्यमी अरविंद मौर्य को अपनी ईकाई की अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र के उपलब्ध कराने के संबंध में अध्यक्ष महोदय द्वारा अग्निशमन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्ट  जानकारी प्राप्त करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए गए।
                   जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में कीर्ति कुंज से संबंधित मानचित्र के प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि से संबंधित कार्य न होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा नियम के अंतर्गत करवाही करने के निर्देश दिए गए।
                     इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, वाणिज्य कर सहायक प्रबंधक जयप्रकाश सहित अन्य उद्यमीगण और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User