जिला अस्पताल से फरार हत्यारोपी: दरोगा की मां की गला रेतकर की थी हत्या

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मौसमपुर गांव निवासी हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज मनवीर सिंह यादव के मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) की 11 अगस्त की देर रात घर में चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Aug 17, 2025 - 18:46
 0  297
जिला अस्पताल से फरार हत्यारोपी: दरोगा की मां की गला रेतकर की थी हत्या

बदायूं (आरएनआई) मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग निकला। उसे दो सिपाहियों की अभिरक्षा में अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने लापरवाह सिपाही धर्मेंद्र व कुशहर को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरतने पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। वहीं, एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीसी कैमरे की जांच की है। डॉक्टर व मरीज व तीमारदारों से हिस्ट्रीशीटर व सिपाहियों की गतिविधि की जानकारी जुटाई है। एसएसपी ने धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत छह टीमें लगाई है।

इस्लामनगर पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात क्षेत्र के गांव अलीपुर के जंगल से हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी तब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धीरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी थी। इससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का एक और मुकदमा का दर्जकर जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप का दावा था कि उसे शनिवार को ही जेल भेज दिया जाएगा। लेकिन पुलिस की कागजी कार्रवाई अधूरी रहने के कारण उसे जेल नहीं भेजा जा सका। इसी का नतीजा रहा की हिस्ट्रीशीटर दोनों सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मौसमपुर गांव निवासी मनवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी है। 11 अगस्त की रात उनकी मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) की 11 बदमाश ने चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश उनके शरीर से सोने के जेवरात लूट ले गए थे। दरोगा ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.