जिलाधिकारी ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई ‘‘पंच प्रण’’ की शपथ

जनपद में‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया शुभारम्भ।

Wednesday, August 9, 2023 - 19:30
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई ‘‘पंच प्रण’’ की शपथ

बाराबंकी (आरएनआई)-आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत देश भक्तों को नमन करने और उनकी स्मृतियों को हृदय में संजोने व उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करने एवं युवाओं को उनके बलिदान व देश भक्ति के बारे में बताने हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र के प्रति कृति संकल्पित करने के लिए पूरे देश में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में भी इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों की भागीदारी के साथ उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने विकास भवन के सभागार कक्ष में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘‘पंच प्रण’’ की शपथ दिलायी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी कार्यालयों, विद्यालयों, तहसीलों एवं ग्रामों में ‘‘पंच प्रण’’ की शपथ दिलाई जा रही है कि ‘मैं शपथ लेता हॅू कि, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा, मैं शपथ लेता हॅू कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा, मैं शपथ लेता हूॅ कि देश की समृद्धि विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मैं शपथ लेता हॅू कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहॅूगा। मैं शपथ लेता हॅू कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करूंगा। मैं शपथ लेता हॅू कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा व सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूॅगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User