सुलतानपुर- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित 13 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

Monday, January 20, 2025 - 21:06
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सुलतानपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
कादीपुर ब्लाक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष समय से पहले पहुंच कर लोगों को चौंका दिया तो वहीं अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।सुबह दस बजे से प्रारंभ होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष नौ बजकर पचपन मिनट पर पहुंच कर  कार्यवाही प्रारंभ कर जनसुनवाई करने लगे। लगभग 10.30 बजे उपस्थित पंजिका मंगा कर अधिकारियों कर्मचारियों की टोह लेने लगे तो पता चला कि मौजूदा समय में 13 जनपद स्तरीय अधिकारी नदारद है। अनुपस्थिति अधिकारियों के विरुद्ध जिलाधिकारी ने अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के क्रम में बताया गया कि अधीक्षण अभियंता विद्युत पारेषण खंड सुल्तानपुर, जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त श्रम एवं रोजगार, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक बाट एवं माप, श्रम परिवर्तन अधिकारी एवं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।  
जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। जिलाधिकारी महोदय द्वारा तहसील दिवस के अवसर पर ठंड के दृष्टिगत उचित पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 132, पुलिस विभाग के 17, विकास विभाग से सम्बन्धित 26 एवं अन्य 20 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिनमें 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 185 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये गये। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 चौधरी, उप जिलाधिकारी कादीपुर उत्तम कुमार, सीओ कादीपुर विनय गौतम, तहसीलदार घनश्याम भारतीय, खण्ड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र‌‌‌,परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अशोक सिंह, उप निदेशक कृषि रामाश्रय यादव सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User