जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, राशन कार्ड की अधिक शिकायतें आने पर आपूर्ति निरीक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश। 

Tuesday, February 20, 2024 - 15:55
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों व समस्याओं को सुना तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से 6 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों को ससमय निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्यतः राजस्व, आपूर्ति,  पुलिस, कृषि विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, समाज कल्याण, कृषि आदि विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। राशन कार्ड सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर आपूर्ति निरीक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है, जिसके क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। किसी भी दशा में पात्रों को योजनाओं से बंचित नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि जो प्रकरण मौके पर निस्तारित होने वाले है उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित कराया जाए तथा लाभार्थीपरक योजनाओं से मौके पर ही पात्रों को लाभन्वित कराया जाये। उन्होने कहा कि जिन प्रकरणों में फील्ड विजिट की आवश्यकता है उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि लापरवाही करने वालों और निस्तारण में शिथिलता बरतने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुने तथा उनका प्रभावी निस्तारण कराने के साथ उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा, डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता, उप जिलाधिकारी तिलहर श्रीमती अंजलि गंगवार, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. श्री अवधेश राम, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री घनश्याम सागर, तहसीदार तिलहर जेपी यादव, डीएसओ श्री ओम हरी उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User