जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

Tuesday, September 19, 2023 - 18:56
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद सभी उद्यमियों की समस्याओं को सुना तथा उसका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

जिलाधिकरी नेे अग्निशमन केन्द्र जमौर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुये कार्य मे तेजी लाने के निर्देश कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उ0प्र0 जल निगम को दिये। उन्होने कहा कि उक्त निर्माण के सम्बन्ध में विवरण सहित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करें। बनतारा एवं अट्सलिया के बीच में विद्युत घर की स्वीकृति तथा अजीजपुर जिगनेरा में बने 220 के0वी0 विद्युत सब स्टेशन को जमौर विद्युत सब स्टेशन से जोड़े जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकार ने निर्देशित किया कि सभी कार्यो को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये समयन्तर्गत  पूर्ण किया जाये। साथ ही उन्होने निर्देशित किया कि सघन चेकिंग अभियान चलाकर लाइनलॉस को भी कम किया जाये। जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र सहित व्यवसायिक एवं निजी भवनों जिनका क्षेत्रफल 300 वर्ग मी0 से अधिक है, उन्हे रैन वाटर हारवेस्टिंग रूफ स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया तथा उसके लाभ भी बताये।

जिलाधिकारी ने रैन वाटर हारवेस्टिंग रूफ स्थापित न करने वाली इकाईयों को नोटिस जारी करने के भी सख्त निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। रोजा माल गोदाम से जमुका दुराहे तक क्षतिग्रस्त रोड के गड्ढे 15 दिनो के भीतर भरवाने हेतु अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देशित किया। आद्योगिक क्षेत्र मे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सेफ सिटी परियोजना के विषय में जानकारी देते हुये सभी औद्योगिक इकाईयों के बाहर आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User