जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने महर्षि वाल्मिकी जयंती की दी बधाई

Saturday, October 28, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने  महर्षि वाल्मिकी जयंती की दी बधाई

हाथरस। महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने महर्षि वाल्मिकी जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को महर्षि वाल्मिकी जयंती की बधाई दी।
महर्षि वाल्मिकी जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हम सभी महर्षि वाल्मिकी जी को रामायण की वजह से जानते हैं। वाल्मीकि का जीवन जब पढ़ा करते थे, जीवन में आप कहाँ से आते हैं, अपने जीवन में क्या किया पर जब आप एक सही राह ले लेते हैं तो आपका जीवन सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत बन जाता है। इसी कारण से हम सभी उन्हें जानते हैं। उनकी रचनओं को और उनके साहित्य को हम सभी ने पढ़ा है। रामायण लिखने का जो इतिहास है उससे हम सभी परिचित हैं। एक विशिष्ट व्यक्ति होने के कारण सामाजिक रूप का प्रतिनिधित्व करते हैं और बहुत सारे लोग उनसे अपनी प्रेरणा पाते है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मिकी जी समाज के लिये आदर्श हैं उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा का श्रोत है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 मोईनुल इस्लाम, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट द्वितीय आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तृतीय संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, नाजिर सदर केशव सिंह, एल0बी0सी0 लिपिक नंद किशोर, पेशकार प्रताप सिंह, जिलाधिकारी स्टैनो जितेन्द्र कुमार, रवि शर्मा, महेश सिंह, आशीष कुमार, कुलदीप शर्मा, सुनील कुमार, दिनेश शर्मा, रूस्तम सिंह, राजकुमार वार्ष्णेय, विनोद महामना, ई0डी0एम0 मनोज उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, योगेन्द्र, रत्नेश कुमार तथा अन्य अधिवक्ता, कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मिकी जी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User