मसौधा विकासखंड पर आयोजित हुई जल जीवन मिशन की जागरूकता कार्यशाला

Thursday, August 3, 2023 - 21:48
Updated: 3 years ago
0
मसौधा विकासखंड पर आयोजित हुई जल जीवन मिशन की जागरूकता कार्यशाला
जल जीवन मिशन

अयोध्या।विकासखंड मसौधा के सभागार में गुरुवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह एवं खंड विकास अधिकारी रासेश गुप्ता द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही जल जीवन मिशन योजना हर घर जल के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। प्रमुख अभिषेक सिंह ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया। और कहा कि निकट भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए एवं आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह योजना काफी कारगर सिद्ध होगी। इससे पहले विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यशाला मे संज्ञान संस्था प्रोजेक्ट के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिवाकर शुक्ला ने प्रचार माध्यमों से ग्रामीण अंचलों में सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के बारे में प्रचार प्रसार करने की अपील की है। बताया कि स्वच्छ जल से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। हर घर जल योजना की महत्व को साझा किया। बताया कि स्वच्छ जल एवं जल संवर्धन निकट भविष्य में खड़ी हो रही चुनौतियों का सामना करने का मूल मंत्र है। जल का संरक्षण और संवर्धन सभी की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। बताया कि गांव में मौजूदा पेयजल के स्रोतों की जल जांच करने का अभियान चलाया जा रहा है। तथा नुक्कड़ नाटक वॉल पेंटिंग तथा अन्य माध्यमों से लोगों को इस योजना की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी रसेश गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदा पेयजल के स्रोतों में गुणवत्ता की स्थिति बड़ी चिंताजनक है। आने वाले 10 या 15 वर्षों में यह स्थिति और भी भयावह होने की संभावना है। ऐसे में गुणवत्ता परक जल का यह माध्यम भविष्य के लिए दीर्घकालिक योजना है। जन जागरूकता कार्यशाला में संज्ञान संस्था लखनऊ के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिवाकर शुक्ला के अलावा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, खंड विकास अधिकारी रशेष कुमार गुप्ता, एडीओ जिशान् हैदर, शिव प्रकाश पाठक, प्रतीक वर्मा, आकाश यादव, सृष्टि वर्मा, रोहित कुमार, आदित्य यादव, आकाश सिंह, जे पी यादव, स्वेता कुमारी सहित ब्लॉक कर्मी ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User