‘’जल गंगा संर्वधन अभियान’’ अंतर्गत आरोन के वार्ड क्रमांक 9 मे प्राचीन सिद्ध बावड़ी पर किया श्रमदान

Wednesday, April 2, 2025 - 23:30
Updated: 2 years ago
0
‘’जल गंगा संर्वधन अभियान’’ अंतर्गत आरोन के वार्ड क्रमांक 9 मे प्राचीन सिद्ध बावड़ी पर किया श्रमदान
गुना (आरएनआई) मध्‍यप्रदेश शासन निर्देशानुसार एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जल गंगा संर्वधन अभियान 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। जिसमें पुरानी जल संरचनाएं जो अनुपयोगी है उनके जीर्णोद्धार एवं मरम्‍मत कार्य कराया जाकर अनुपयोगी संरचनाओं को उपयोगी बनाया जा रहा है। 
इसी क्रम में जन अभियान परिषद आरोन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिरोज रोड पर वार्ड क्रमांक 9 में प्राचीन सिद्ध बाबडी़ का चयन किया गया है यह बाबडी़ बहुत प्राचीन है पुराने समय मे जब बैलगाडी़ का दौर था तब सिरोज रोड से निकलने वाले किसान इसी बाबडी़ से पानी पीते थे। समय के साथ बढ़ते हैंडपंप और नलकूपों के कारण इस बाबडी का उपयोग कम हो गया। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत इस बाबडी़ का चयन कर इसे पूर्व में लाने के लिये साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User