जरेरा की गौशाला में 15 गायों को बंद कर भूल गए ग्राम सचिव , गाय मरने पर खा रहे कुत्ते

Tuesday, October 31, 2023 - 21:01
Updated: 3 years ago
0
जरेरा की गौशाला में 15 गायों को बंद कर भूल गए ग्राम सचिव , गाय मरने पर खा रहे कुत्ते

सिकंदराराऊ। जरेरा में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के द्वारा एक अस्थाई गौशाला का निर्माण कराया गया जिसमें एक माह पूर्व 15 गायों को लाकर बंद कर दिया गया। तब से लेकर अब तक ग्राम सचिव के द्वारा न तो ताला खोलकर गायों का हाल-चाल जाना गया और न ही उनके लिए चारे पानी की कोई व्यवस्था की गई। जिसके कारण इन गायों में से एक गाय की मौत हुई हो गई और उसे कुत्ते खाने लगे। जब इस बात पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आक्रोश छा गया। उनके द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा जमकर हंगामा करते हुए इलाका पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के सहयोग से गौरक्षकों के द्वारा गाय को विधि विधान से भूमिगत किया गया वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि यह गौशाला कागजों में अभी तक चालू ही नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने भी बताया कि जब से इस गौशाला का निर्माण हुआ है और यहां पर गायों को लाकर रखा गया है। तब से लेकर अब तक न ग्राम प्रधान के द्वारा और न ग्राम सचिव के द्वारा यहां आकर ताला खोलकर गायों का हाल-चाल जाना है। न ही उनके चार-पानी की व्यवस्था की गई है। भूख प्यास के कारण यहां गाए मर रही है। अब देखना यह होगा जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं मृत गाय को गौ रक्षा वाहिनी के रवि कुशवाह एवं डिप्टी सविता द्वारा ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल के साथ  भूमिगत कराया गया। मृत  गाय की सूचना पर  उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ वेद प्रकाश सिंह व खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जहाँ ग्राम के लोगों ने समस्त जानकारी देते हुए मरी गाय की जानकारी ली। खण्ड विकास अधिकारी ने नल की जानकारी ली तो नल में समर नहीं मिली। जहाँ गोशाला में हुए कार्य की  संदिग्धता प्रीतित हुई । आलाधिकारियों ने जल्द गौशाला चालू होने की बात कही।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User