जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाने की कोशिश

Thursday, March 13, 2025 - 17:11
Updated: 2 years ago
0
जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाने की कोशिश

जौनपुर (आरएनआई) शाहगंज,होली के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य वैदेही सखी शक्ति समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों संग मिठाई, पिचकारी, खिलौने, मुखौटा, चिप्स, नमकीन, बाँटकर होली मनाई। उपहार पाकर बच्चे खुश हुए। 

अनुपमा अग्रहरि ने कहा होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। 
नीतू मिश्रा ने कहा कि सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। 

धीरज पाटिल सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि सनातन धर्म में पर्व एवं त्योहारों की लम्बी श्रृंखला है, भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का उदाहरण है होली। उन्होंने आगे कहा कि  होली की सभी को अनन्त शुभकामनाएं होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाएं।

वेद प्रकाश  जायसवाल ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भेदभाव भूला कर सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए।
इस अवसर पर बैदेही सखी की अध्यक्ष नीतू मिश्रा, समाज सेविका अनुपमा अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, नीतिन अग्रहरि, विशाल दूबे, प्रिंस गौतम, अनुराग, अरूण मिक्की आदि लोग उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User