जयपुर-अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर और गैस सिलेंडर ट्रक की भिड़ंत, 1 की मौत, 200 सिलेंडर फटे
जयपुर (आरएनआई) – जयपुर-अजमेर हाईवे पर मोजमाबाद तहसील के दूदू गांव के पास एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। केमिकल टैंकर ने गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। आग ने सिलेंडरों तक फैलते हुए करीब 200 सिलेंडर फटा दिए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हैं।
घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक आरटीओ वाहन देखकर घबरा गया और सामने खड़े सिलेंडर ट्रक से जा टकराया। आग ने आसपास खड़े पांच अन्य वाहनों को भी प्रभावित किया। दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर 15 किलोमीटर लंबा रूट तय कराया। एसएमएस अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया और ICU बेड रिजर्व किए गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तीन लोग लापता हैं, जिनमें एक ट्रक चालक और खलासी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग अब भी केमिकल से भरे ट्रक पर पानी का छिड़काव कर रहा है। मुख्यमंत्री ने राहत और सुरक्षा कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



