जम्मू-कश्मीर में तबाही: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 32 श्रद्धालुओं की मौत; हाईवे-ट्रेनें बंद, अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर रेलवे ने बीते दिन कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

Aug 27, 2025 - 14:16
 0  54
जम्मू-कश्मीर में तबाही: वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 32 श्रद्धालुओं की मौत; हाईवे-ट्रेनें बंद, अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर (आरएनआई) भूस्खलन हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद घटना अत्यंत दुखद है। आगे लिखा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। 

एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद ने कहा कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। पत्थरों की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। जम्मू से चेनानी जाने वाले रास्ते पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। मार्ग बंद हो गया है। उधमपुर में देवल के पास भूस्खलन हुआ है। अभी तक हमें पूरी जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है... मैं इस हाईवे पर यात्रा करने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं कि जब तक एनएच-44 पर सड़क साफ नहीं हो जाती, तब तक आप अपनी यात्रा की योजना न बनाएं।

जम्मू-कश्मीर में उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान, रामबन एसएसपी अरुण गुप्ता, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद ने बनिहाल के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया।

माता वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर संवेदना जताई है। साथ ही प्रशासन को निर्देश भी दिया है।

वैष्णो देवी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई हो गई है तो वहीं घायलों की संख्या 20 हो गई है।

जम्मू कश्मीर के डोडा में हल्की बारिश अभी भी जारी है। पिछले 3-4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.