जमीन की निशानदेही का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

भाकियू (एकता उगराहां) के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 30 जनवरी तक मामला हल न हुआ तो किसानों द्वारा बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जिला प्रशासन जमीन की निशानदेही एवं मुरूबेबंदी के नाम पर किसानों के साथ धक्केशाही कर रहा है।

Tuesday, January 21, 2025 - 10:20
0
जमीन की निशानदेही का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

बठिंडा (आरएनआई) बठिंडा के गांव ज्योंद व बदियाला में सोमवार को किसानों और पुलिस के बीच सीधे झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस झड़प में डीएसपी राहुल भारद्वाज की बाजू टूट गई जबकि कई किसानों को भी चोटें आईं। यह घटना उस समय हुई जब सोमवार को गांव ज्योंद एवं बदियाला में पटवारी व कानूनगो द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की निशानदेही एवं मुरूबेबंदी की जा रही थी। किसान इसका विरोध कर रहे थे।

इसी दौरान किसानों ने पटवारी व कानूनगो को बंदी बना लिया, जिन्हें पुलिस ने छुड़वाया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसान भी पुलिस से भिड़ गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने 30 जनवरी तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। किसानों ने आरोप है कि जिला प्रशासन उनसे उनकी जमीन का मालिकाना हक छीनना चाह रहा है, वहीं जिला प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि कुछ किसानों ने जिस जमीन पर कब्जा किया हुआ है, वो किसी और की है। इस झड़प के बाद जिला प्रशासन ने निशानदेही एवं मुरूबेबंदी का काम बंद कर दिया है।

भाकियू (एकता उगराहां) के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर 30 जनवरी तक मामला हल न हुआ तो किसानों द्वारा बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जिला प्रशासन जमीन की निशानदेही एवं मुरूबेबंदी के नाम पर किसानों के साथ धक्केशाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त गांव में किसान लंबे समय से जमीन पर काबिज हैं ओर वह इस जमीन पर खेती करके अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। एडीसी नरिंदर धालीवाल का कहना था कि प्रशासन किसी भी किसान के साथ धक्केशाही नहीं कर रहा। बल्कि जिला प्रशासन कानूनी तौर पर उन किसानों को उनकी जमीन की मालकी दिला रहा है, जिन पर किन्हीं और किसानों ने कब्जा करके रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त पूरी स्थिति के बारे में उन्होंने अपने बड़े अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User