जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, 645 करोड़ की सौगात का ऐलान; श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
मथुरा (आरएनआई) देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म उत्सव की धूम है। 10 लाख भक्त वृंदावन में मौजूद हैं। बांके बिहारी मंदिर के बाहर लंबी लाइनें हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सीएम योगी आज जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
आज जन्माष्टमी है। इस मौके पर सीएम योगी आज मथुरा दौरे पर हैं। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे। मथुरा को उन्होंने 645 करोड़ की 118 परियोजनाओं की सौगात दी। हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इसे कृष्ण अष्टमी या गोकुलाष्टमी भी कहा जाता है। इस साल जन्माष्टमी आज, 16 अगस्त को है, भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन 'जन्माष्टमी' को मनाने के लिए यूपी का मथुरा और वृंदावन सजकर तैयार है। देश के अलग-अलग शहरों के अलावा दुनियाभर से ऋद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, काशी और प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों में उत्सव के लिए जबरदस्त तैयारी की गई है। आज जन्मोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



